Advertisement

उत्कृष्टता के लिए स्किलसेट है जरूरी…

By: Naveen Joshi

On: Saturday, November 22, 2025 7:32 PM

Google News
Follow Us

देहरादून , । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञ ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक रेडियोलॉजी की उन्नत तकनीकों, उसकी बढ़ती आवश्यकता और स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी भूमिका की गहन जानकारी दी।
आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस के अवसर पर सत्र का आयोजन किया गया। ग्राफिक एरा अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस एवं इमेजिंग डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. गोपेश गुप्ता ने कहा कि रेडियोग्राफी जैसे विशेषज्ञता आधारित क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए स्किलसेट, समय, समर्पण और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है।
सत्र में विविध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनमें क्विज, पोस्टर मेकिंग, रंगोली मेकिंग और स्किट प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका, तनिशा और फिलानी ने प्राप्त किया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में अनुभव, इशिता और शगुन ने पहला स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में धनंजय, अदीबा, निहारिका और अनिक्षा विजेता बने। भाषण प्रतियोगिता में टीनू ने और पीपीटी प्रस्तुति में रूपा धीमान ने प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल साइंस डिपार्टमेंट ने किया। सत्र में डिपार्टमेंट हेड डा. रिंकू यादव के साथ डा. अभिषेक शर्मा, डा. अनन्या बरनवाल,  गुरप्रीत सिंह, आयशा अनवर, अभिषेक भट्ट अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment