---Advertisement---

समाज सेवी श्रवण वर्मा ने की लोकगायिका कमला देवी को 51 हजार की मदद

By: Naveen Joshi

On: Monday, July 21, 2025 7:06 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून।
उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका कोक स्टूडियो फेम कमला रावत के घर की छत ढहने के चलते उन्होंने जनता से मदद की अपील की थी। जिस पर उत्तराखंड की नौनी सोसायटी ने पहल करते हुए समाज सेवी श्रवण वर्मा से संपर्क किया और कमला देवी को 51 हजार की मदद की।
उत्तराखंड के बागेश्वर की रहने वाली लोकगायिका कमला देवी कोक स्टूडियो में नेहा कक्कड़ के साथ गाना गाकर और अधिक प्रसिद्ध हो चुकी है। कुछ दिन पहले कमला देवी ने वीडियो बनाकर अपने घर को दिखाया। उन्होंने बताया कि कैसे बरसात में उनके घर की छत ढह गई। जिसके चलते उन्होंने लोगों से मदद की अपील की। उनकी इस अपील पर मुख्यमंत्री की ओर से डेढ़ लाख की मदद दिए जाने की खबरें भी प्रकाशित हुई। वहीं उत्तराखंड की नौनी सोसायटी की ओर से भी इस मामले पर पहल करते हुए समाज सेवी श्रवण वर्मा से संपर्क साधा गया। श्रवण वर्मा ने तुरंत मदद के लिए हां कर दी। उन्होंने स्वयं उत्तराखंड की नौनी सोसायटी के ऑफिस पहुंचकर कमला देवी को 51 हजार का चेक प्रदान किया। इस पर कमला देवी ने श्रवण वर्मा का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे लोग बेहद कम होते है जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझते है। श्रवण वर्मा ने बताया कि कैसे वो श्री श्री बाला जी सेवा संस्था से जुड़ कर हर वर्ष निर्धन कन्याओं का विवाह करवाते है और उनको आशीर्वाद देकर विदा करते है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment