Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

आज रात्रि लगेगा सूर्यग्रहण, भारत में नहीं रहेगा इसका असर, गर्भवती महिलाएं रखें विशेष धयान, करें ये उपाय

देहरादून :- आज सोमवार को सोमवती अमावस्या एवं संवत 2080 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। अमावस्या तिथि सोमवार को होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा कहा जाता है। इस वर्ष सोमवती अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। धार्मिक मन्यतानुसार सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान करने की भी परंपरा है। तथा सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान से सभी कष्टों का नाश होता है।

यदि किसी कारणवश जो जातक गंगा स्नान नहीं कर पाते हैं वह किसी भी नदी या सरोवर तट आदि में स्नान कर सकते हैं। क्योंकि सोमवार भगवान शिव शंकर एवं देवी पार्वती को समर्पित है अतः जो भी जातक भगवान भोले शंकर एवं देवी पार्वती की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है एवं अटल सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मुहूर्त

आमावस्या तिथि प्रारंभ 8 अप्रैल 2024 प्रातः 3:23 से रात्रि 11:52 तक।

उपाय

सोमवती अमावस्या पर पितरों के निमित्त ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न वस्त्र दान करें।

जिन जातकों को शनि की ढैया एवं साढ़ेसाती चल रही है उन सभी को गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
जिन जातकों पर शनि का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है उन सभी को शनि मंदिर में काली वस्तुओं का दान करना चाहिए।
काले कुत्ते को उड़द की दाल से बना हुआ भोजन कराएं।
शनि मंदिर में लोहे का दीपक दान करें।

11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनि के नकारात्मक प्रभाव समाप्त होते हैं।

सूर्य ग्रहण

दिनांक 8 अप्रैल 2024 को संवत 2080 का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है जो कि रात्रि का समय होने के कारण भारत में दृश्य नहीं होगा। ना ही इसका कोई धार्मिक महत्व होगा सूतक भी नहीं लगेगा। परंतु ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को सावधानियां बरतनी आवश्यक रहेंगी। किसी भी धारदार हथियार का प्रयोग ना करें जैसे चाकू छुरी सुई इत्यादि। इसके अतिरिक्त ग्रहण काल में भोजन करने से बचें। गीता, सुंदरकांड तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
सूर्य ग्रहण का समय रहेगा रात्रि 10:08 से मध्य रात्रि 1:25 तक।

डॉ मंजू जोशी ज्योतिषाचार्य
8395806256

Related posts

अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 29 जून से शुरू होगी,यात्रा रजिस्ट्रेशन शुरू ……

prabhatchingari

नंदा देवी सिद्धपीठ कुरूड़ में 5 सितंबर 2026 से होगी बड़ी नंदा राजजात

cradmin

नवरात्र महापर्व का आगाज़, घटस्थापना का शुभ समय प्रातः 6:09 से 8:06 बजे तक

cradmin

ॐ नमः शिवाय” के उद्घोष के साथ खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट

prabhatchingari

आज, सिद्धि योग में, जानें पंचांग और राशिफल

cradmin

ग्रहणकाल में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर सहित बीकेटीसी के सभी मंदिर बंद

cradmin

Leave a Comment