Advertisement

बेटे कैंसर पीड़ित मां-बाप को कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, November 12, 2025 5:56 PM

Google News
Follow Us

 

प्रताड़ना से व्यथित बुजुर्ग दंपति पहुंचे डीएम द्वार, 25 नवम्बर को बेटों को किया गया तलब

 

देहरादून,  मानवता को झकझोर देने वाला मामला राजधानी देहरादून में सामने आया है, जहां दो जवान बेटों द्वारा अपनी कैंसर पीड़ित मां और बुजुर्ग पिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी सोनिका ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों बेटों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के अंतर्गत न्यायिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है तथा उन्हें 25 नवम्बर को डीएम न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं।

 

विगत 10 नवम्बर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में कैंसर पीड़ित गीता देवी और उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी कि उनके दोनों बेटे आए दिन शराब पीकर घर में उत्पात मचाते हैं, गाली-गलौज और मारपीट करते हैं तथा बार-बार उन्हें घर से बाहर निकाल देते हैं। बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर यह दंपति अब किराये के मकान में रहने को विवश हैं।

 

डीएम सोनिका ने पीड़ित दंपति की व्यथा सुनते ही त्वरित संज्ञान लिया और दोनों बेटों के विरुद्ध न्यायालय में वाद दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दोनों को नोटिस जारी कर 25 नवम्बर को डीएम न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बुजुर्गों के साथ किसी प्रकार की मारपीट, अपमान या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषी पाए जाने पर संबंधित को जिला बदर किया जाएगा।

 

डीएम न्यायालय में इस प्रकार के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार, परिजनों से मारपीट तथा शांति भंग करने जैसी शिकायतें शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत दिलाने के निर्णय लिए गए हैं। कई मामलों में डीएम के हस्तक्षेप से परिवारों में सुलह हुई है और घर टूटने से बच गए हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment