Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाया गया गीत किया लांच

देहरादून,चंपावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आम जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण की भावना के साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किये जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये गए है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन किया,और पुस्तिका प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की।
कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाए गए गीत को लांच किया।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा,प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी,जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रामप्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष व पुरुषोत्तम गौतम महासचिव निर्वाचित

prabhatchingari

आपदाओं से निपटने के लिए रिस्पांस टाइम का अध्ययन जरूरीः आनन्द स्वरूप (ACEO)*

prabhatchingari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा डिजिटल एक्सेसिबिलिटी में समावेशी नवाचार के लिए 16वां एनसीपीईडीपी-एमफैसिस यूनिवर्सल डिज़ाइन पुरस्कार 2025 प्राप्त किया गया

cradmin

कत्थक व भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुतियों ने विरासत साधना की महफ़िल को बना दिया अद्भुत व भक्तिमय

cradmin

एसजीआरआरयू के स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड  एलाइड हैल्थ साइसेज़ में फ्रेशर्स पार्टी की धूम

cradmin

ग्राफिक एरा में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस कैडेट्स को दो लाख के नगद पुरुस्कार

prabhatchingari

Leave a Comment