Advertisement

सोनू सूद–नीति मोहन का धमाल, महिला यूपीएल फाइनल में बजेगा उत्तराखंड की संस्कृति का डंका

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 24, 2025 6:38 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,  महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का बहुप्रतीक्षित भव्य फाइनल आगामी 26 सितम्बर को देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम होगा।

 

फाइनल मैच की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता सोनू सूद और मशहूर प्लेबैक सिंगर नीति मोहन अपनी लाइव प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं इस अवसर की मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती गीता पुष्कर धामी होंगी।

 

महिला यूपीएल का फाइनल मुकाबला दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा, जो राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभा, जुनून और जज़्बे को उजागर करेगा। मैच के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सोनू सूद और नीति मोहन की दमदार परफ़ॉर्मेंस के साथ-साथ उत्तराखंड के स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदेश की परंपराओं और लोक-संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरेगा।

 

आयोजकों ने प्रदेशवासियों से भारी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को यादगार बनाने की अपील की है। यह फाइनल न केवल खेल की भावना को नई ऊँचाई देगा, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को भी राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर चमकाएगा।

 

स्थान: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून

दिनांक: 26 सितम्बर 2025

समय: फाइनल मैच – दोपहर 3 बजे से | सांस्कृतिक कार्यक्रम – मैच के बाद

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment