Advertisement

ग्राफिक एरा में नर्साें के लिए विशेष ब्लड ट्रांसप्लांट पर कोर्स

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 13, 2025 8:21 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, । ग्राफिक एरा अस्पताल में अब रक्त कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए नर्सिंग का विशेष स्पेशलाइजेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया। इस पहल का उद्देश्य रक्त कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट मरीजों को सटीक देखभाल देना है।

यह ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सहयोग से क्लिनिकल हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग में एचओएस क्लीनिकल हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. जगजीत सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया जाएगा। इसमें नर्सों को रक्त कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट मरीजों की संपूर्ण नर्सिंग देखभाल सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण में कीमोथेरेपी प्रोटोकॉल, बीएमटी सेंटर प्रबंधन, पॉलिटिव केयर, बोन मैरो एस्पिरेशन, लंबर पंचर, पीआईसीसी लाइन और सेंट्रल लाइन जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। फेलोशिप में पैथोलॉजी, सैंपल कलेक्शन और क्रिटिकल केयर का भी अभ्यास करवाया जाएगा।

कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह स्पेशलाइजेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम नर्सों को नई दक्षता और मरीजों को बेहतर देखभाल का भरोसा देगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment