Advertisement

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, August 4, 2026 9:00 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया सोमवार से जनपद में प्रारंभ हो गई। जनपद में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 3 से 28 अगस्त, थराली विधानसभा क्षेत्र में 3 से 31 अगस्त तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 3 से 22 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी।

इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, ग्वाड़ देवलधार, विकासखंड दशोली में संचालित निस्तारण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सुनवाई की प्रक्रिया, अभिलेखों के रखरखाव, नोटिसों के निस्तारण एवं मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सुनवाई स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment