Advertisement

मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

By: Naveen Joshi

On: Friday, May 8, 2026 5:54 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून– : एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  बबीता गुप्ता ,पार्षद इंदरापुरम, जीएमएस रोड, देहरादून रहीं l

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड बनाकर अपने प्रेम, सम्मान एवं भावनाओं को व्यक्त किया। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक कार्डों ने सभी का मन मोह लिया।

 

मुख्य अतिथि  बबीता गुप्ता, पार्षद इंदरापुरम, जीएमएस रोड, देहरादून ने सभी माताओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि माताएं समाज की सबसे मजबूत आधारशिला होती हैं और बच्चों के संस्कार एवं भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर, चेयरपर्सन किरण होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रेम, त्याग, समर्पण एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह एवं भावनात्मक माहौल से सराबोर रहा। सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment