Advertisement

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ‘कैंसर संवाद’ का शुभारंभ, नर्सिंग स्टाफ को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, October 1, 2025 6:55 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग ने अपना तिमाही बुलेटिन “कैंसर संवाद” जारी किया।

 

इस बुलेटिन का विमोचन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डा. अशोक नायक, अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक श्री अनीस, विभागाध्यक्ष ऑन्कोलॉजी डा. पंकज कुमार गर्ग, डा. अजीत तिवारी, डा. रचित आहूजा और डा. पल्लवी कौल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ के लिए स्तन कैंसर जागरूकता व्याख्यान भी आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक नर्सों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को स्व-परीक्षण की विधि, परिवार को प्रेरित करने और समाज में जागरूकता फैलाने पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।

 

अपने संबोधन में विभागाध्यक्ष डा. पंकज कुमार गर्ग ने बताया कि पूरे अक्टूबर माह के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का ऑन्कोलॉजी विभाग विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और रोकथाम का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच सके।

 

अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस पहल के लिए ऑन्कोलॉजी विभाग को बधाई देते हुए टीम को कैंसर जागरूकता व रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

 

यह पहल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उस सतत प्रयास का प्रतीक है जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मियों और समाज को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment