Advertisement

, ,

टौंस-यमुना घाटी की लोक परंपराओं का भव्य प्रदर्शन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, February 25, 2026 8:24 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,  उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा उत्तराखंड की टौंस एवं यमुना घाटी के ऐतिहासिक एवं पारंपरिक लोक पर्व ‘मरोज’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, पारंपरिक वेशभूषा, रीति-रिवाजों एवं लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के माध्यम से लोगों को हिमालयी अंचल की गौरवशाली परंपराओं से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ।

हिमालय की सुदूरवर्ती टौंस एवं यमुना घाटी की लोक संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री योगेश सेमवाल एवं लोक कलाकार नंदलाल भारती ने संयुक्त रूप से किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

संस्कृति विभाग के दल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों में टौंस एवं यमुना घाटी की पारंपरिक झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। लोक नृत्य और लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियों से सभागार पर्वमय हो उठा और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक कलाकारों का अभिनंदन किया।

लोक पर्व ‘मरोज’ की महत्ता पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि टौंस एवं यमुना घाटी केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, आस्था और परंपराओं के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ‘मरोज’ जैसे पर्व सामाजिक एकता, भाईचारे और सामूहिक जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। आधुनिकता के इस दौर में ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाती है। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने इस आयोजन के माध्यम से अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

अति विशिष्ट अतिथि राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि ‘मरोज’ पर्व उत्तराखंड विशेषकर जौनसार-बावर, टौंस एवं यमुना घाटी क्षेत्र में सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है। यह पर्व आपसी मेल-मिलाप और पारंपरिक मूल्यों को जीवित रखने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। लोक पर्वों के आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना तथा सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है।

इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान, सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment