Advertisement

,

भारत की ऐतिहासिक जीत पर देहरादून से जय शाह और खिलाड़ियों को श्रीमद्भगवद्गीता

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, March 10, 2026 7:24 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून।  भारत की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में राजधानी  के सामाजिक कार्यकर्ता एवं जन जागरण अभियान समिति के संस्थापक/अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह को पत्र लिखकर भारतीय टीम को विश्व विजेता बनने पर बधाई दी है।

अपने पत्र में स्वप्निल सिन्हा ने भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जय शाह के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल के साथ-साथ आईसीसी चेयरमैन के मार्गदर्शन और प्रेरणा की भी प्रशंसा की।

स्वप्निल सिन्हा ने बधाई संदेश के साथ आईसीसी चेयरमैन जय शाह, बीसीसीआई के चेयरमैन मिथुन मन्हास, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर तथा फाइनल मुकाबला खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को श्रीमद्भगवद्गीता उपहार स्वरूप स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी है। उन्होंने बताया कि यह गीता भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में स्पर्श कर खिलाड़ियों के मंगलमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भेजी गई है।

उन्होंने आईसीसी चेयरमैन से अनुरोध किया है कि पत्र प्राप्त होने के उपरांत इसकी सूचना उन्हें भी देने की कृपा करें।

स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि भारत की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment