Prabhat Chingari
उत्तराखंड

एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शाल एंव स्मृति चिन्ह देकर दी भावभीनी विदाई*

देहरादून , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अगस्त 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थ्य व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा करी कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत हैः-

*(1)- मु0आरक्षी 143 स0पु0 (भू0पू0सैनिक) श्री देवी प्रसाद सती,* सेवाकाल 22 वर्ष, 04 माह 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

*(2)- कुक श्री उम्मेद सिंह,* सेवाकाल 33 वर्ष, 11 माह 19 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवारजनों के अतिरिक्त दून पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

cradmin

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

cradmin

युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

cradmin

रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार सगर गाँव में वन विभाग द्वारा लिए जा रहे परमिट फ़ीस का महिलाओं ने किया विरोध

prabhatchingari

महिला वर्ल्ड कप जीतने पर ग्राफिक एरा में जश्न स्नेह राणा ने कहा—जो करें, दिल से करें

cradmin

आपदाओं से निपटने के लिए रिस्पांस टाइम का अध्ययन जरूरीः आनन्द स्वरूप (ACEO)*

prabhatchingari

Leave a Comment