Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

यातायात सुधार और आमजन की सुरक्षा को लेकर एसएसपी दून का स्थलीय निरीक्षण

 

देहरादून, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून ने गुरुवार को शहर के व्यस्ततम मार्गों और चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को यातायात दबाव कम करने तथा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रिस्पना चौक, कारगी चौक और आईएसबीटी क्षेत्र का दौरा कर यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख चौराहों पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करते हुए आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

रिस्पना चौक के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रिस्पना पुल पर बने ऑटो स्टैंड और उसके सामने बने डिवाइडर के कारण बढ़ रहे यातायात दबाव का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर डिवाइडर को कुछ पीछे करने के निर्देश दिए, जिससे मार्ग चौड़ा हो सके और यातायात का दबाव कम किया जा सके।

आईएसबीटी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाने तथा सड़क पर सवारी चढ़ाने-उतारने वाली बसों और अन्य सवारी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही आईएसबीटी चौकी के बाहर खड़े सीज वाहनों के लिए अलग स्थान चिन्हित कर उन्हें वहां शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।

आईएसबीटी चौकी में निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने वहां अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कारगी चौक के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चौक पर बने पुलिस बूथ को थोड़ा पीछे करने तथा चौक और आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सड़क किनारे वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, संबंधित थाना प्रभारी और यातायात निरीक्षक भी मौजूद रहे।

Related posts

माँ डाटवाली मनोकामना सिद्ध पीठ के 222वें वार्षिकोत्सव का तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा

cradmin

पूर्व राज्य मंत्री रविंदर सिंह आनंद ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से की भेंट, कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता

cradmin

उत्तराखंड की निधि कर मानवीय पहल के लिए यूएन में सम्मानित 

cradmin

लैंसडाउन वार मेमोरियल में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर दि श्रद्धांजलि…

cradmin

शरद पूर्णिमा पर जैन संत आचार्य 108 विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

prabhatchingari

बॉक्सिंग का पावर सेंटर बन रहा उत्तराखंड : रेखा आर्या

cradmin

Leave a Comment