Advertisement

,

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसएसपी ने दी सख्त हिदायत, 21 केंद्रों पर तैनात रहेंगी मोबाइल टीमें

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 2, 2025 4:40 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,
03 अगस्त को प्रस्तावित पुलिस आरक्षी (जनपदीय पुलिस/पीएसी/आईआरबी) भर्ती की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा शनिवार को परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

मुख्य बिंदु:

  • परीक्षा में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी और अभ्यर्थियों के अलावा किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
  • सभी अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग की जाएगी।
  • परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध लोगों की निगरानी के लिए मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी।
  • केंद्रों के आसपास यातायात और पार्किंग की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि देहरादून जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर यह लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment