Prabhat Chingari
उत्तराखंड

77वें गणतंत्र दिवस पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

देहरादून।, 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत एसएसपी देहरादून ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से देश सेवा एवं अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा डिस्क एवं सराहनीय सेवा डिस्क से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई, जिससे उपस्थित पुलिसकर्मियों में उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के समस्त थाना, चौकी एवं कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई।

अंत में समस्त दून पुलिस परिवार की ओर से प्रदेश एवं देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Related posts

डीएम ने कंपनियों को दिए टर्मिनेशन लैटर जारी करने के निर्देश

prabhatchingari

मुख्य सचिव ने जेजेएम के तहत कार्यों की गुणवत्ता के मुद्दे का संज्ञान लिया, जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश*

prabhatchingari

अवैध शराब तस्करों पर आबकारी का शिकंजा, मुकदमा दर्ज

cradmin

स्थापना दिवस पर ग्राफिक एरा में डॉ सोमनाथ ने रुद्राक्ष के पौधे रोपे…..

prabhatchingari

गीत एल्बम व आदर्श संस्था की स्मारिका का किया लोकार्पण व विमोचन: मुख्यमंत्री

prabhatchingari

आज का पंचांग-राशिफल: एकादशी व्रत का पुण्य, जानिए आज का शुभ-अशुभ समय व 12 राशियों का हाल

cradmin

Leave a Comment