Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

एसएसपी ने किया आईएमए कैडेट्स के साथ संवाद

 

साइबर अपराधों और आंतरिक सुरक्षा पर दी विस्तृत जानकारी

 

देहरादून, भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेट्स को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों तथा आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देने के उद्देश्य से आज 205 कैडेटों ने देहरादून पुलिस कार्यालय का भ्रमण किया।

 

भ्रमण के दौरान कैडेट्स ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून से शिष्टाचार भेंट की। एसएसपी ने उपस्थित कैडेट्स को आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर सेना और पुलिस के बीच समन्वय के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियानों के दौरान पुलिस और सेना के बीच आपसी सामंजस्य और सूचनाओं के आदान-प्रदान से सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलती है।

 

एसएसपी ने कैडेट्स को साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप और अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने आर्मी पर्सनल को निशाना बनाकर किए जाने वाले ऑनलाइन स्कैम के उदाहरणों के माध्यम से सतर्कता बरतने के उपाय भी बताए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व पर भी विशेष रूप से बल दिया गया।

 

इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम (112) की कार्यप्रणाली से भी कैडेट्स को अवगत कराया और बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

 

कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने देहरादून पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इस प्रकार के संवाद सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समझ और तालमेल स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

Related posts

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न – अमित अग्रवाल

cradmin

लोकभवन कूच कर रही कांग्रेस को पुलिस ने बेरिकेडिंग पर रोका

cradmin

धामी सरकार का ‘स्वास्थ्य महाकुंभ’ 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

cradmin

रक्षा मंत्री ने चमोली के 5 पुलों का वर्चुअली उद्घाटन…

cradmin

निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को मिल रहा अपार जनसमर्थन

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग को ‘’भारत के विजनरी सीएफओ’’  पुरस्कार से सम्मानित

prabhatchingari

Leave a Comment