Advertisement

SIMS फेस्ट 2025 में सितारों ने बिखेरा जलवा…

By: Naveen Joshi

On: Friday, December 19, 2025 4:41 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून। सुषिला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (SIMS) परिसर में आयोजित SIMS फेस्ट 2025 उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। दो दिवसीय आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर महानगर अध्यक्ष, देहरादून  सिद्धांत अग्रवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया।

 

फेस्ट का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल रहीं, जिन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं उत्तराखंड की सेंसेशन सिंगर करिश्मा शाह और गायक रुहान भारद्वाज की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी गायकी पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन  कुमकुम सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि SIMS विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों का आयोजन करता रहेगा। संस्थान के डायरेक्टर  तुषार सिंघल ने आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी टीम की सराहना की।

 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि  नितेश ठाकुर, प्राचार्य डॉ. आर. मयिलवानन सहित संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण और यादगार प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment