Advertisement

ग्राफिक एरा में शुरू स्टार्टअप का कृषि को एआई से जोड़ने का प्रयास

By: Naveen Joshi

On: Friday, November 7, 2025 7:53 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, । ग्राफिक एरा टीबीआई के स्टार्टअप हाइड्रोएग्रिक्स एआई और भारतीय कृषि अनुसंधान के बीच भारत में तकनीकी नवाचार और स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देने के लिए एमओए किया गया है।

इस एमओए के तहत कृषि को नई दिशा देने के लिए इस सहयोग से विकसित होने वाला एआई आधारित स्वचालित न्यूट्रिएंट डोजिंग सिस्टम खेती को अधिक सटीक, कुशल और टिकाऊ बनाएगा। यह तकनीक पीएच, ईसी, तापमान और जल गुणवत्ता का रियल टाइम विश्लेषण कर पौधों की वृद्धि और आवश्यकता अनुसार पोषक तत्वों की स्वचालित आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही आईओटी और मोबाइल कंट्रोल सिस्टम के माध्यम से खेती का कहीं दूर से भी संचालन संभव हो पाएगा। यह पहल न केवल हाइड्रोपोनिक्स और शहरी खेती को बढ़ावा देगी बल्कि किसानों और आधुनिक कृषि उद्यमियों को भविष्य की स्मार्ट और जलवायु रेजिलिएंट कृषि की ओर अग्रसर भी करेगी। इस एमओए पर हस्ताक्षर भारतीय कृषि अनुसंधान के संयुक्त निदेशक डा. सी. विश्वनाथन, हाइड्रोएग्रिक्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. अभिषेक शर्मा और सह संस्थापक भानु शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

October 29, 2026

Leave a Comment