Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

सीटू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का राज्य सम्मेलन सम्पन्न

 

 

देहरादून। सीटू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन देहरादून में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें शिवा दुबे को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकेश को महामंत्री चुना गया।कांवली रोड स्थित पूरनचंद मेमोरियल हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में सीटू प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री महेन्द्र जखमोला तथा सचिव लेखराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी में रंजना व लक्ष्मी नेगी उपाध्यक्ष, कलावती चंदोला कोषाध्यक्ष, सुनीता चौहान एवं विजय लक्ष्मी सचिव चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमिला, सुरेन्द्रा, अनीता अग्रवाल, नीरज यादव, प्रभा, किरण खरोला, कांता, सरिता नौटियाल, नीमा जोशी, भगवती देवी, मंजू गोड़, निर्मला जोशी, लता सिंह पाल, मालती भट्ट, कांति रावत और रौशनी राणा शामिल हैं। सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने यूनियन की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने चर्चा करते हुए उसे सर्वसम्मति से पारित किया। इससे पूर्व सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को लागू करने का प्रयास कर रही है, लेकिन मजदूरों के संघर्ष ने उन्हें अब तक ऐसा करने से रोके रखा है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता देशभर में अपनी जायज़ मांगों को लेकर संघर्षरत हैं और उत्तराखण्ड की आशाएं भी अपने संघर्ष के बल पर अधिकार प्राप्त करेंगी। प्रांतीय महामंत्री महेन्द्र जखमोला ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी 24 घंटे की होती है और वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा की, परंतु अब तक उन्हें उनके काम का उचित मूल्य नहीं मिला। उन्होंने ग्रेच्युटी, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, मेडिकल सुविधा और न्यूनतम वेतन की मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीटू के सचिव लेखराज और एस.एस. नेगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

 

Related posts

संस्कार भारती देहरादून और डॉ. उषा आरके करेंगे ‘राम चित्र कथा’ की मेजबानी

prabhatchingari

महाशिवरात्रि महोत्सव: प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह ने किया अखंड भजन का विधिवत शुभारंभ

cradmin

पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 361 सीएचओः डा. धन सिंह रावत

prabhatchingari

प्लास्टिक सर्जरी से लौटाई शिशु की मुस्कान

prabhatchingari

भाजपा महानगर अध्यक्ष के द्वारा सभी ऑटो विक्रम पर ऑटो में सवार मोदी परिवार के पोस्टर को लगवाया

prabhatchingari

Leave a Comment