Advertisement

यूपीईएस में खुलेगा अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, छात्रों को मिलेगा वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, December 23, 2025 6:54 AM

Google News
Follow Us

देहरादून।, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और अहम उपलब्धि हासिल की है। यूपीईएस ने जूनिपर नेटवर्क्स (अब एचपीई जूनिपर नेटवर्किंग) के साथ साझेदारी करते हुए यूपीईएस स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस में नेटवर्किंग एवं साइबर सिस्टम्स के लिए अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का निर्णय लिया है।

इस आशय का समझौता हाल ही में आयोजित जूनिपर ग्लोबल एकेडमिक समिट के दौरान संपन्न हुआ। जूनिपर नेटवर्क्स के ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (कोर टेक्नोलॉजीज, नेटवर्किंग एवं सिक्योरिटी) शिशिर सिंह तथा इंडिया कंट्री हेड एम. मुथुकुमार की उपस्थिति में दोनों संस्थानों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

इस साझेदारी के तहत यूपीईएस, जूनिपर नेटवर्क्स क्लाउड एवं ऑटोमेशन एकेडमी का आधिकारिक सदस्य बन गया है। प्रस्तावित सेंटर को उद्योग-स्तरीय जूनिपर हार्डवेयर से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को उन्नत नेटवर्क कॉन्फिगरेशन, सिमुलेशन और रियल-टाइम नेटवर्क टेस्टिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

विशेष बात यह है कि छात्रों को जूनिपर के एसोसिएट और स्पेशलिस्ट स्तर के पाठ्यक्रमों में शत-प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी, जिनकी सामान्य लागत तीन से चार हजार अमेरिकी डॉलर तक होती है। यह पहल न केवल छात्रों को वैश्विक स्तर की तकनीकी दक्षता प्रदान करेगी, बल्कि उनकी उद्योग में रोजगार संभावनाओं को भी मजबूत करेगी।

यूपीईएस और जूनिपर नेटवर्क्स के बीच यह करार विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment