Prabhat Chingari
अपराध

एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही से हाथी दांत तस्करों केअन्तर्राज्यीय गिरोह को किया बेनकाब….

देहरादून:-
राज्य में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए. पी. अंशुमान, अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड पुलिस द्वारा हाल ही में अपनी गोष्ठी में एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा अपनी टीमों को निर्देशित किया गया था|* इसी क्रम में *सीओ एसटीएफ श्री आर0बी0चमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर व थाना श्यामपुर की संयुक्त टीम द्वारा एक ज्वांइट ऑप्रेशन में कल शाम थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से 02 अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गौतम सिंह व चन्दन सिंह निवासीगण कामगारपुर, थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर उसने कब्जे से 01 अदद हाथी दांत ( वजन करीब 07 किलो) बरामद किया।* तत्पश्चात दोनों तस्करों से विस्तृत पूछताछ के उपरान्त ग्राम नौरंगाबाद श्यामपुर निवासी जितेन्द्र सिंह को देर रात्रि दूसरे हाथीदाँत के साथ श्यामपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे , एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व मुख्य आरक्षी किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही।
*एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा* जानकारी देते हुए बताया गया कि एसटीएफ द्वारा कल हरिद्वार क्षेत्र में वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। जिसमें *03 शातिर वन्यजीव तस्करों को 02 हाथी दाँत के साथ गिरफ्तार किया गया है।* ये लोग लम्बे समय से हरिद्वार क्षेत्र से वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था जिसपर एक *एस टी एफ की टीम को गोपनीय रुप से इसपर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया था, कल जब ये तस्कर हाथीदाँत को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए निकले तो टीम द्वारा कार्यवाही कर शाम को 02 तस्कर और फिर देर रात्रि 01 तस्कर को कुल 02 हाथीदांत के साथ गिरफ्तार किया गया।* इस हाथी का शिकार कब कहाँ किस जंगल में किस तरह किया गया, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा । हाथी जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध थाना श्यामपुर में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
गिरफ्तार तस्करों में से एक गौतम सिंह वर्ष 2017 थाना मण्डावली जिला बिजनौर से हत्या तथा जितेन्द्र सैनी वर्ष 2017 में थाना श्यामपुर से फॉरेस्ट एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है।
एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. गौतम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जनपद बिजनौर, उ0प्र0। उम्र 48 वर्ष।
2. चन्दन सिंह पुत्र रामकुवर, निवासी ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जनपद बिजनौर, उ0प्र0। उम्र 48 वर्ष।
3. जितेन्द्र सैनी पुत्र ऋषिपाल निवासी नौरंगाबाद , थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार

*बरामदगी का विवरण- 02 हाथी दांत (वजन करीब 07-07 किग्रा ) ।*

Related posts

एसएसपी ने की अपराध गोष्ठी, दीपावली पर सुरक्षा-यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश

cradmin

होमगार्ड वर्दी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं, कानून और संविधान का खुला उल्लंघन: अभिनव थापर

cradmin

एसओजी ने 01 किलो 270 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

prabhatchingari

नशा तस्करी पर दून पुलिस का प्रहार, 9 आरोपी गिरफ्तार

cradmin

अवैध खनन में लिप्त 04 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने किया सीज*

prabhatchingari

बिना आधिकारिक पुष्टि व सुबूतों के न प्रकाशित करें ISBT गैंगरेप मामले से संबंधित खबरें, होगी कार्रवाई

prabhatchingari

Leave a Comment