Advertisement

, ,

विकसित भारत की परिकल्पना पर युवा संसद में गूंजे सशक्त विचार

By: Naveen Joshi

On: Monday, March 2, 2026 7:37 AM

Google News
Follow Us
------

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत चमोली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पीजी कॉलेज गोपेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में ‘आपातकाल के पचास वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष चमोली लक्ष्मण सिंह खत्री ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें अपने लोकतंत्र के लिए सचेत रहना चाहिए ताकि भविष्य में कभी गैर कानूनी ढंग से आपातकाल न लगे और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हो सके। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति सेवा एवं मूल्यों के आधार पर होनी चाहिए।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि लोकतंत्र की शुरुआत अपने घर से करें, ज्यादा अनुशासित बने और अपने देश को अंदर से मजबूत करें और लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए हम अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें।

युवा संसद प्रतियोगिता में जिले के 23 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ऐश्वर्या, मनीषा, विपिन, नेहा जोशी और मंजेश नेगी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। जो अब विधान सभा देहरादून में चमोली जनपद के प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ पीसी मैठाणी (पूर्व सलाहकार भारत सरकार ) डॉ हिमांशु थपलियाल (राजनीति वैज्ञानिक) श्री शेखर रावत (वरिष्ठ पत्रकार) श्री सुनील पुंडीर (सामाजिक उद्यमी) और विवेक सोनी (अजीम प्रेमजी फाउंडेशन काउंसलर) ने योगदान दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक राहुल डबराल (उपनिदेशक) मेरा युवा भारत चमोली, नोडल अधिकारी डॉ डीएस नेगी, डॉ प्रेमलता , डॉ दिग्पाल कंडारी, डॉ सौरभ कुमार, राजेंद्र प्रसाद, योगेंद्र लिंगवाल सुमन, नरेंद्र, दिया कंडारी, शिवानी आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment