Advertisement

ग्राफिक एरा में छात्रों ने सीखी डेवऑप्स और एज्योर की बारीकियां

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 22, 2026 7:23 PM

Google News
Follow Us

देहरादून,  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को डेवऑप्स, एज्योर और शेल स्क्रिप्टिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में विशेषज्ञ आर्यमान रतन गुप्ता ने डॉकर, कुबेरनेट्स, गिट, एडब्ल्यूएस और एज्योर जैसी तकनीकों के इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को क्लाउड पर एप्लीकेशन चलाने,

अलग-अलग प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने और शेल स्क्रिप्टिंग व पाइथन की मदद से रोजमर्रा के तकनीकी कार्यों को आसान बनाने के तरीके समझाए। साथ ही, सीआई/सीडी के जरिए सॉफ्टवेयर में बदलावों की जांच और उन्हें तेजी से लागू करने की प्रक्रिया से भी परिचित कराया। इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एनवीडिया सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग ने किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 27, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

Leave a Comment