Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

छात्र छात्राओं ने शिविर में सीखे योग के गुर

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र छात्राओं ने शिविर में सीखे योग के गुर*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के एनएसएस स्वयं सेवियों ने सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन योग के गुर सीखे। स्वस्थ जीवन शैली में योग की महत्ता विषय पर आयोजित बौद्धिक सत्र में योग प्रशिक्षिका संगीता नेगी ने कहा कि बदलती भाग दौड़ की जीवन शैली में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग का अभ्यास बहुत आवश्यक है। उन्होंने व्याख्यान के बाद शिविरार्थियों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, प्राणायाम आदि योगिक क्रियाओं का अभ्यास भी करवाया।
इससे पूर्व शिविरार्थियों ने मंडल के जंगल में ट्रेकिंग की एवं विभिन्न तरह की पारिस्थिकीय जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना लोहनी, डॉ रचना टम्टा, डॉ डीएस नेगी, विक्रम गुसाईं, रविंद्र सिंह, विनोद राणा आदि उपस्थित थे।

Related posts

सीएचसी रायपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जन औषधि केंद्र और निजी मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

cradmin

दून पुलिस ने सत्यापन में 4 बच्चों समेत 9 बांग्लादेशी किए गिरफ्तार, लोकल पुलिस, LIU,SOG,मिलिट्री इंटेलीजेंस और IB गहन पूछताछ में जुटी

prabhatchingari

तुलाज़ ने शिक्षाविद प्रो. डॉ. अनिल और माधुरी सहस्रबुद्धे द्वारा गेस्ट लेक्चर किया आयोजित

prabhatchingari

जनजातीय खेल महोत्सव का शुभारंभ

prabhatchingari

डीएम का औचक निरीक्षण, सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर; कड़ी कार्रवाई तय

cradmin

नाबालिग बेटी का प्रेमी से करवाया यौन शोषण, पूर्व बीजेपी नेत्री पर बड़ा आरोप, दोनों गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment