Advertisement

छात्रों ने सीखे व्यक्तित्व संवारने के गुर

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 20, 2025 9:38 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व निखारने के गुरु सीखाए गए। साथ ही कृष्ण कथा के माध्यम से उन्हें जीवन मूल्यों व आध्यात्मिक शिक्षा से जोड़ा गया।

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के प्रो. के. पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले सत्र में निशु चावला ने संवाद कला, लक्ष्य निर्धारण, मौखिक क्षमता और इंटरव्यू स्किल्स जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकियां समझाई। अगले सत्र में कृष्ण कथा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई जिनमें नाटिकाएं, शैडो एक्ट, म्यूजिक मैशअप और फैंसी ड्रेस कार्यक्रम शामिल रहे। इस अवसर पर सर्वात्मा श्याम प्रभुजी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में पैरामेडिकल डिपार्टमेंट के हेड डा. रिंकू यादव के साथ डा. अनन्या बरनवाल डा. अभिषेक शर्मा, डा. सोनिया कुकरेती, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment