लक्ष्य व्यास बने स्कूल टॉपर, विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी की लहर
देहरादून,एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के मेधावी छात्र लक्ष्य व्यास ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं प्रिया गोदियाल ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा अनन्या चौधरी ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पेंटिंग विषय में कोमल गुसाईं एवं प्रिया गोदियाल ने शत-प्रतिशत 100 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा नमन पुन को 97, सुमित सिंह को 96, जतिन रावत को 95 तथा नमन प्रताप सिंह एवं यश चौहान को 94 अंक प्राप्त हुए।
फिजिकल एजुकेशन में लक्ष्य व्यास ने 99 अंक, कोमल गुसाईं ने 93 तथा तमन्ना बैरवान ने 92 अंक हासिल किए। बिजनेस स्टडीज़ में लक्ष्य व्यास को 95 और प्रिया गोदियाल को 92 अंक मिले। इकोनॉमिक्स विषय में अनन्या चौधरी ने 93 अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं लक्ष्य व्यास ने अकाउंटेंसी में 92 तथा गणित में 90 अंक प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर निदेशक पंकज होलकर, प्रधानाचार्या प्रदीप गौड एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह सुखद परिणाम है।





