---Advertisement---

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के छात्र– छात्राओं द्वारा हरेला पर्व को जन जागरूकता अभियान रैली के साथ मनाया*

By: prabhatchingari

On: Tuesday, July 16, 2024 5:13 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के छात्र– छात्राओं द्वारा हरेला पर्व को जन जागरूकता अभियान रैली के साथ मनाया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के छात्र– छात्राओं द्वारा हरेला पर्व को जन जागरूकता अभियान रैली के साथ मनाया गया। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम गोचर मैदान से पूरे बाजार तक जन जागरूकता अभियान रैली के साथ जनता को जागरूक किया। जन जागरूकता अभियान में छात्र- छात्राओं ने दप्ति पर स्लोगन लिखकर और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न नारों से जनता को जागरूक किया। पूरे बाजार में जन जागरूकता अभियान के बाद छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय में जाकर वृक्षारोपण कार्य किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
इसके उपरांत इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री मदन सिंह चौधरी ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुए बताया कि हमारा यह हरेला पर्व इस पूरे सप्ताह तक मनाया जाएगा तथा जन-जन को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए पूरे शहर में इस सप्ताह जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा वृक्षारोपण का कार्य भी जारी रहेगा। इसके साथ स्कूल में भी छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी जिसमें आज पोस्ट व स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई इस सप्ताह के अंत में इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल में वृक्षारोपण  करने के बाद अंतः में इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अभियंता जे.पी. उनियाल ने छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया।
हरेला पर्व के इस शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोचर के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख श्री शंकर महावीर, श्री ललित सती , श्री सुशील मल्ल, श्रीमती भावना पुरोहित, मुकेश रावत, पंकज , विवेक मैखुरी , अखिलेश खंडूरी,  शिवसिंह फरस्वाण , सुनील आदि मौजूद रहें।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment