देहरादून। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय(कारोनेशन अस्पताल) में आठ किलो के ट्यूमर का सफल आपरेशन किय गया। अस्पताल के प्रमुख सर्चन डाॅ. एसडी सकलानी ने 47 वर्षीय महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाला।
नागराज धार, टिहरी गढ़वाल की कविता ब्लीडिंग, पेट फुला हुआ, सांस फूलना, एनीमिया से पीड़ित थी। कोरोनेशन अस्पताल के प्रमुख सर्जन डाॅ. एसडी सकलानी ने महिला का 8 किलो के ट्यूमर फाइब्रॉयड यूटरस बिलेटरल सिस्ट का सफल ऑपरेशन किया। डाॅ. सकलानी ने बताया कि आपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वास्थ्य है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
