---Advertisement---

ग्राफिक एरा में जटिल सिस्ट का सफल इलाज…

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 6, 2026 6:57 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने एक युवती के यूटेरस से 30 सेंटीमीटर के जटिल सिस्ट को सफलतापूर्वक निकालकर बड़ी चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल की है।

रुड़की निवासी युवती लंबे समय से पेट में सूजन और असहजता की समस्या से जूझ रही थी। जांच के दौरान उसके यूटेरस में लगभग 30 सेंटीमीटर का सिस्ट पाया गया, जिसमें करीब तीन लीटर द्रव भरा हुआ था।

अस्पताल की कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सर्जरी करते हुए न केवल मुख्य सिस्ट को निकाला, बल्कि दाईं ओर मौजूद 5 सेंटीमीटर और 7 सेंटीमीटर के दो अन्य सिस्ट भी सफलतापूर्वक हटाए।

सर्जरी के दौरान विशेष सावधानी बरतते हुए मरीज का यूटेरस सुरक्षित रखा गया, जो उसके भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से ऑपरेशन में दर्द और रक्तस्राव न्यूनतम रहा।

सर्जरी के बाद मरीज ने तेजी से रिकवरी की और वह जल्द ही चलने-फिरने लगी। चिकित्सकों के अनुसार, मात्र 48 घंटे के भीतर स्वस्थ होकर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के इस्तेमाल से जटिल मामलों का भी सफल उपचार संभव है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment