---Advertisement---

स्वामी विवेकानंद छात्र पुरस्कार एवं शिक्षा सम्मान समारोह भव्य आयोजन

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 27, 2025 3:49 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

गुरु नानक कॉलेज, देहरादून एवं DIET न्यू टिहरी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ समारोह

देहरादून/न्यू टिहरी, DIET (District Institute of Education and Training) न्यू टिहरी के परिसर में एक भव्य एवं गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन गुरु नानक कॉलेज, देहरादून एवं DIET न्यू टिहरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों और संस्थाओं को सम्मानित करना था। स्वामी विवेकानंद मेधावी छात्र पुरस्कार वितरण रहा, जिसके अंतर्गत टिहरी जनपद के विभिन्न विकास खंडों प्रतापनगर, जौनपुर, चंबा और थौलधार से चयनित 60 प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। चयनित छात्रों को न केवल प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, बल्कि उन्हें छात्रवृत्ति एवं नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र भी सौंपे गए, जिससे उनकी शिक्षा यात्रा को आर्थिक और मानसिक बल मिल सके। इस पुरस्कार का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कई छात्र ऐसे भी थे, जो सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट अंक अर्जित कर दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हैं। छात्रों के साथ-साथ, 20 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी स्वामी विवेकानंद शिक्षा पुरस्कार 2025 से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान, नवाचारों, छात्रों के समग्र विकास में भूमिका और सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने के लिए प्रदान किया गया। इन प्रधानाचार्यों ने न केवल विद्यालयों के शैक्षणिक मानकों को ऊपर उठाया, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना को भी विकसित किया। समारोह में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को उद्धृत करते हुए युवाओं को शिक्षा, आत्म-निर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया।
यह आयोजन केवल एक पुरस्कार समारोह न होकर, एक प्रेरणा स्रोत भी रहा जिसने छात्रों में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और शैक्षणिक जागरूकता का संचार किया। साथ ही यह शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित हुआ। गुरु नानक कॉलेज, देहरादून के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की शिक्षा प्रणाली को मजबूती मिल सके।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment