देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
भेंट के दौरान प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों, चारधाम यात्रा तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन को और अधिक सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंदिर समिति से जुड़े कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। वहीं, स्वामी यतीश्वरानंद ने भी प्रदेश के विकास एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री धामी से मिले स्वामी यतीश्वरानंद और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी
By: Naveen Joshi
On: Thursday, September 3, 2026 11:15 PM













