Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

सफल आयोजन पर किया टपकेश्वर महादेव और मां गंगा का पूजन

*देहरादून/हरिद्वार, 38 में राष्ट्रीय खेलों की सफल और भव्य आयोजन के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव और हर की पौड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए खेल शुरू होने से पहले दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा करके मनौती मांगी थी।
सुबह सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने जलाभिषेक और आरती की। पूजा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने आयोजन से पहले टपकेश्वर महादेव को पहला निमंत्रण पत्र अर्पित करते हुए भोले का आशीर्वाद मांगा था। खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से जितना मांगा था उससे कहीं बढ़कर आशीर्वाद मिला और हमारे खिलाड़ी इन खेलों में इतिहास बनाने में कामयाब रहे।

शाम के समय खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंची और गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मां गंगा ने राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की चुनौती रूपी भवसागर से देवभूमि की नैया को पार लगाया है। उन्होंने कहा मां गंगा के आशीर्वाद से ही सब कुछ निर्विघ्न और सफल रूप से संपन्न हो सका।

Related posts

जनजातीय खेल महोत्सव में जनजातीय एथलीटों का जलवा

prabhatchingari

सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन, सीएम धामी भी रहें मौजूद ।

prabhatchingari

भाजपा का गांव चलो अभियान, दौरे पर सांसद राज्य लक्ष्मी शाह:थौलधार ब्लॉक के बेरगणी रामगांव में रात्रि प्रवास किया

prabhatchingari

स्टर्लिंग हॉलीडे रेसॉर्ट्स लिमिटेड ने स्टर्लिंग कॉर्बेट का किया रीलॉन्च

prabhatchingari

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना

prabhatchingari

कैंचीधाम बायपास हर हाल में 15 जून तक हो जाए यातायात शुरू। महाराज

cradmin

Leave a Comment