Advertisement

टाटा मोटर्स ने ‘फेस्टिवल ऑफ कार्स’ लॉन्‍च किया

By: prabhatchingari

On: Wednesday, September 11, 2024 6:56 PM

Google News
Follow Us

देहरादून, भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव कंपनी टाटा मोटर्स ने अपना सबसे बड़ा ‘फेस्टिवल ऑफ कार्स’ लॉन्‍च किया है, जो त्‍यौहारों के इस सीजन में बेहतरीन ऑफर्स दे रहा है। कंपनी की लोकप्रिय कारें और एसयूवी ऐसी कीमतों पर पहली बार मिल रही हैं और उपभोक्‍ता के लिये हमारे शोरूम्‍स पर कई दूसरे फायदे भी उपलब्‍ध हैं। कुल‍ मिलाकर ग्राहक 2.05 लाख रूपये के लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं और उनके लिये यह अविश्‍वसनीय दामों पर अपने सपनों की कार खरीदने का बढि़या मौका है। त्‍यौहारों के लिये खास ऑफर 31 अक्‍टूबर, 2024 तक की सीमित अवधि के लिये पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से पावर्ड सभी कारों तथा एसयूवी पर उपलब्‍ध हैं।

‘फेस्टिवल ऑफ कार्स’ की घोषणा करते हुए, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लि. के चीफ कॉमर्शियल ऑफीसर श्री विवेक श्रीवत्‍स ने कहा, ‘‘त्‍यौहारों का सीजन आने के साथ ही, हम अपने ग्राहकों के लिये ढेर सारे आकर्षक ऑफर्स लाकर बहुत खुश हैं। आईसीई व्‍हीकल्‍स पर कुल 2.05 लाख रुपये तक के फायदों के साथ, इस साल त्‍यौहारों के जश्‍न में कीमतों की सीमित समय के लिये, लेकिन आकर्षक गिरावट और साथ ही एक्‍सचेंज तथा कैश के लुभावने फायदे शामिल हैं। ऐसे में यह नई शुरूआत के उत्‍साह में खो जाने का बढि़या मौका है। हमें विश्‍वास है कि टाटा की कार का मालिक बनने के लिये ग्राहक इस बेजोड़ अवसर का लाभ उठाएंगे और सुरक्षा तथा डिजाइन के सबसे बढि़या संयोजन वाली कार खरीदकर त्‍यौहारों के इस सीजन को वाकई खास बनाएंगे।’’
आईसीई रेंज के लिये त्‍यौहारों के ऑफर के तहत
टियागो 4,99,900 रुपए 65,000 रुपए की कमी, टिगोर 5,99,900 रुपए 30,000 रुपए की कमी, ऑल्‍ट्रोज़ 6,49,900 रुपए 45,000 रुपए की कमी , नेक्‍सॉन 7,99,990 रुपए 80,000 रुपए की कमी, हैरियर 14,99,000 रुपए 1,60,000 रुपए की कमी,
सफारी 15,49,000 रुपए 1,80,000 रुपए की कमी के साथ ग्राहकों को मिलेगी।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

Leave a Comment