Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

छात्र-छात्राओं को शिपिंग व लाॅजिस्टिक्स के गुर सिखाए

देहरादून, शिपिंग व लाॅजिस्टिक में करियर बनाने के लिये आज प्रोफेशनल्स ने ग्राफिक एरा के छात्र-छात्रओं को इसकी बारीकियां सिखाई।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी मंे भारत में शिपिंग व लाॅजिस्टिक्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चार्टेड शिपब्रोकर्स संस्थान (आईसीएस) के इण्टरनैशनल वाईस चेयरमैन कृष्णन सुब्रमण्यम ने कहा कि लाॅजिस्टिक्स में स्वच्छ इंधन का ट्रेंड चल रहा है। छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र में ऊर्जा बाजार की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने मध्यपूर्व देशों मंे लाॅजिस्टिक्स के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। स्किल प्लस, हांगकांग के डायरेक्टर जगमीत मक्कड़ ने कहा कि आयात-निर्यात मार्ग, भौगोलिक स्थिति, मौसम, नीतियां जैसी अन्य वजहों से व्यापार का पैटर्न प्रभावित होता है।
आईसीएस, मुम्बई के चेयरमैन कैप्टन अशोक गोगिया ने कहा कि लाॅजिस्टिक्स में कुशल पेशेवरों की मांग बढ़ रही है। करियर बनाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिये लाॅजिस्टिक्स का क्षेत्र बहुत रोचक है। इसमें आपूर्ति व मांग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला में इंटीग्रेटेड मरीनटाइम एक्सचेंज के सह-संस्थापक विकास गाडू ने लाॅजिस्टिक्स में तकनीक की महत्वता पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा के टेक्नोलाॅजी बिजनेस इन्क्यूबेटर (टीबीआई) ने डिपार्टमेण्ट आॅफ मैनेजमेण्ट स्टडीज के सहयोग से किया। कार्यशाला में टीबीआइ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सरिश्मा डांगी, इन्क्यूबेटर मैनेजर हर्षवर्धन सिंह रावत के साथ डा. मनु शर्मा, अनुपमा सिंह, अभिषेक मिश्रा और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

सरकार जनता के द्वारः न्याय पंचायत दसऊ में सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं

cradmin

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों की बैठक – 27 अक्टूबर से होगा लाभार्थी किसानों का भौतिक सत्यापन

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

cradmin

स्टर्लिंग हॉलीडे रेसॉर्ट्स लिमिटेड ने स्टर्लिंग कॉर्बेट का किया रीलॉन्च

prabhatchingari

ग्राफिक एरा के छात्र सीखेंगे बायोइनफॉर्मेटिक्स से नई दवाओं का विकास

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान शंकर की पवित्र भूमि आदि कैलाश में किया गया योगाभ्यास

prabhatchingari

Leave a Comment