Advertisement

छात्र-छात्राओं को सिखाए जीवन रक्षा के गुर…

By: Naveen Joshi

On: Thursday, November 20, 2025 4:18 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों में काम आने वाली जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा अस्पताल में बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें छात्रों को व्यवहारिक और केंद्रित तरीके से आपातकालीन चिकित्सा से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए।

 

कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सीपीआर की सही तकनीक—लय, दबाव और श्वसन प्रक्रिया—का अभ्यास कराया। इसके साथ ही एयरवे मैनेजमेंट, रोगी का प्राथमिक आकलन, त्वरित निर्णय क्षमता और टीमवर्क जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

 

बीएलएस कार्यशाला का संयुक्त आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल विभाग और ग्राफिक एरा अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. गुरदीप सिंह झीते, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. रजत कुमार और डॉ. अवधेश कुमार, नियोनेटोलॉजिस्ट व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश गुप्ता, नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. सुमित डागर, पैरामेडिकल विभागाध्यक्ष डॉ. रिंकू यादव, डॉ. तान्या गोयल, डॉ. उपासना जोशी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment