Advertisement

शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

By: Naveen Joshi

On: Saturday, September 5, 2026 2:26 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी देश के शिक्षकों और विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, चरित्र और जीवन-मूल्यों से भी समृद्ध करते हैं। वे विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करने के साथ ही राष्ट्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही एक सशक्त, संस्कारवान और जिम्मेदार समाज का निर्माण संभव है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment