Advertisement

टिहरी क्वीन्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को हराकर किया अंकतालिका में कब्जा

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 24, 2025 8:27 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,: महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में टिहरी क्वीन्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। दो मैचों में चार अंकों के साथ टिहरी क्वीन्स की टीम इस समय सबसे आगे है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिथौरागढ़ हरिकेंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 68 रन ही बना सकी। मनीषा कुमार (18 रन, 26 गेंद) और अनन्या मेहरा (20 रन, 24 गेंद) ने शुरुआत में थोड़ी स्थिरता दिखायी, लेकिन टिहरी क्वीन्स की गेंदबाजी ने जल्दी ही मुकाबले का रुख बदल दिया।

सभ्या ने 10 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद कनिका नेगी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और हरिकेंस की बल्लेबाजी उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया।

टिहरी क्वीन्स के लिए 69 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था। हरिकेंस की गेंदबाजी ने शुरुआत में ही तीन प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। लेकिन अंकिता बिष्ट ने 31* रन (26 गेंद, 4 चौके) की बेहतरीन पारी खेलकर क्वीन्स को 12.4 ओवर में जीत दिलाई।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कनिका नेगी को डॉ. सोनिया आनंद रावत द्वारा उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

अगला मुकाबला हरिद्वार स्टॉर्म और मसूरी थंडर्स के बीच होगा। दोनों टीमों की निगाहें महिला यूपीएल 2025 में अपने पहले अंक हासिल करने पर होंगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment