Advertisement

गजल्ड में आदमखोर का आतंक—दो शूटर तैनात, रात में अतिरिक्त रोशनी

By: Naveen Joshi

On: Sunday, December 7, 2025 9:11 AM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून/पौड़ी। तहसील पौड़ी के गजल्ड गांव में व्यक्ति पर हमला करने वाले आदमखोर गुलदार के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं। आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद वन विभाग ने सभी कार्रवाई तेज कर दी है, जबकि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया स्वयं पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग कर रही हैं।

 

जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। रात्रि सतर्कता के लिए दो अतिरिक्त फॉक्स लाइटें कल गांव में स्थापित की गईं। ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए प्रशासन द्वारा पशुपालकों के पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति भी की जा रही है। साथ ही प्रभावित परिवार को अग्रिम सहायता राशि बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।

 

एसडीओ वन विभाग आयशा बिष्ट ने जानकारी दी कि गुलदार की पकड़ व निगरानी के लिए पिंजरा, कैमरा ट्रैप और ड्रोन तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त उसे शूट करने हेतु मचान तैयार किया गया है तथा वन विभाग के दो अनुभवी शूटर लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।

 

जिला प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और संकट के पूर्ण समाधान के लिए हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई जारी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

Leave a Comment