---Advertisement---

नॉट मी, बट यू” की भावना संग विश्वविद्यालय में मना एनएसएस दिवस, तीन नई यूनिट की घोषणा

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 24, 2025 6:10 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय को दी तीन स्वतंत्र इकाइयों की सौगात

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सेवा और सहयोग का संदेश देते हुए आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

पटेल नगर स्थित विश्वविद्यालय के आॅडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनैना रावत, राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तराखण्ड, प्रो. डॉ. प्रथप्पन के. पिल्लई (माननीय सलाहकार, एसजीआरआरयू), डॉ. लोकेश गम्भीर (कुलसचिव), डॉ. नवीन गौरव (एनएसएस समन्वयक) व डॉ. कमला ध्यानी (कार्यक्रम अधिकारी) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनैना रावत ने विश्वविद्यालय को एनएसएस की तीन स्वतंत्र इकाइयों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं के लिए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी मंच है, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

विश्वविद्यालय के माननीय सलाहकार प्रो. डॉ. प्रथप्पन के. पिल्लई ने कहा कि सेवा और त्याग की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है। कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा का भाव ही सच्ची शिक्षा का आधार है और युवा तभी सफल कहलाते हैं जब वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment