Advertisement

लखनऊ में ‘द बनयान’ का विस्तार, बच्चों के लिए भरोसेमंद प्रीस्कूल और कॉरपोरेट डेकेयर की सौगात

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, August 11, 2026 6:52 PM

Google News
Follow Us

 

लखनऊ, द बनयान ने लखनऊ में अपने नए सेंटर के लॉन्च की घोषणा की है। यह भारत भर के परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल शिक्षा और भरोसेमंद चाइल्डकेयर को सुलभ बनाने की उसकी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रारंभिक बाल शिक्षा और कॉरपोरेट चाइल्डकेयर के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, द बनयान ने छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित, रोचक और उनके विकास पर केंद्रित लर्निंग एनवायरनमेंट तैयार करने में एक मजबूत पहचान बनाई है। लखनऊ का नया सेंटर आधुनिक परिवारों, विशेष रूप से ऐसे कामकाजी माता-पिता की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगा, जो भरोसेमंद प्रीस्कूल और डेकेयर सुविधाएँ चाहते हैं। ये सुविधाएँ बच्चों के समग्र विकास में सहयोग करने के साथ-साथ माता-पिता को अपनी पेशेवर जिम्मेदारियाँ निभाने में भी मदद करेंगी।

यह विस्तार ऐसे समय में हो रहा है, जब लखनऊ तेजी से शहरी विकास, वर्कफोर्स में बढ़ती भागीदारी और न्यूक्लियर फैमिलीज़ की बढ़ती संख्या का अनुभव कर रहा है। इसके साथ ही व्यवस्थित अर्ली लर्निंग और भरोसेमंद चाइल्डकेयर सुविधाओं की मांग भी बढ़ रही है। जैसे-जैसे अधिक माता-पिता अपने करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बना रहे हैं, भरोसेमंद चाइल्डकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

द बनयान के लखनऊ सेंटर को सोच-समझकर इस तरह डिजाइन किया गया है कि बच्चों को एक सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और पोषण देने वाला माहौल मिल सके, जो उनके विकास के हर पहलू को बढ़ावा दे। उम्र के अनुसार तैयार किए गए लर्निंग एक्सपीरियंसेज़ पर आधारित यह सेंटर प्ले-बेस्ड एजुकेशन को ऐसी गतिविधियों के साथ जोड़ता है, जो रचनात्मकता, जिज्ञासा, कम्युनिकेशन स्किल्स, भावनात्मक स्वास्थ्य और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देती हैं।

अपने प्रीस्कूल प्रोग्राम के साथ-साथ सेंटर व्यापक डेकेयर सेवाएँ भी प्रदान करता है, जिन्हें कामकाजी माता-पिता की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रशिक्षित एजुकेटर्स, चाइल्ड-फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर, कड़े सुरक्षा उपायों, पौष्टिक भोजन, बच्चों को व्यस्त और सक्रिय रखने वाली डेली रूटीन तथा माता-पिता के साथ नियमित कम्युनिकेशन के जरिए सेंटर का उद्देश्य परिवारों को पूरी निश्चिंतता देना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को उच्च स्तर की देखभाल मिले।

इस विस्तार पर बात करते हुए, स्वाति जैन, डायरेक्टर, द बनयान, ने कहा, “हर शहर की अपनी आकांक्षाएँ होती हैं और लखनऊ युवा प्रोफेशनल्स तथा बढ़ते परिवारों के लिए एक जीवंत और तेजी से उभरते शहर के रूप में सामने आ रहा है। हमें खुशी है कि हम समग्र प्रारंभिक बाल शिक्षा और भरोसेमंद चाइल्डकेयर से जुड़ी द बनयान की सोच को लखनऊ में लेकर आ रहे हैं। हमारा उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहाँ हर बच्चा सुरक्षित और महत्वपूर्ण महसूस करे और अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा विकसित करने के लिए प्रेरित हो। साथ ही माता-पिता को यह भरोसा रहे कि उनके बच्चे सक्षम और देखभाल करने वाले हाथों में हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे लिए चाइल्डकेयर का मतलब केवल बच्चों की निगरानी करना नहीं है, बल्कि उनके लिए ऐसे सार्थक अनुभव तैयार करना है, जो उनके समग्र विकास में योगदान दें। साथ ही गुणवत्तापूर्ण चाइल्डकेयर माता-पिता, विशेष रूप से कामकाजी माताओं को अधिक आत्मविश्वास के साथ अपना करियर आगे बढ़ाने में सक्षम बनाता है। हमारा मानना है कि जब परिवारों को भरोसेमंद चाइल्डकेयर सपोर्ट मिलता है, तो इसका लाभ पूरे वर्कप्लेस इकोसिस्टम को होता है।”

पिछले कुछ वर्षों में द बनयान ने विभिन्न सेक्टर्स की 100 से अधिक ऑर्गेनाइजेशन्स के साथ साझेदारी की है और कॉरपोरेट डेकेयर सॉल्यूशन्स उपलब्ध कराए हैं। ये सॉल्यूशन्स कंपनियों को अधिक समावेशी और फैमिली-फ्रेंडली वर्कप्लेसेज़ बनाने में मदद करते हैं। इसके ऑन-साइट और नियर-साइट डेकेयर मॉडल एम्प्लॉयी वेल-बीइंग को बेहतर बनाने, टैलेंट रिटेंशन में सहयोग करने और ऑर्गेनाइजेशन्स को अपने वर्कफोर्स की चाइल्डकेयर जरूरतें पूरी करने में मदद करते हैं।

यह लॉन्च भारत के उभरते शहरों में गुणवत्तापूर्ण प्रीस्कूल एजुकेशन और चाइल्डकेयर की पहुँच बढ़ाने के द बनयान के दीर्घकालिक विज़न के अनुरूप भी है। जैसे-जैसे ऑर्गेनाइज्ड चाइल्डकेयर की मांग बढ़ रही है, ब्रांड ऐसे वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ बच्चों को उनके शुरुआती और महत्वपूर्ण वर्षों में आवश्यक देखभाल, ध्यान और अवसर मिल सकें। साथ ही परिवारों को अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बीच बेहतर संतुलन बनानेs में सहयोग मिले।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 12, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 9, 2026

August 8, 2026

August 7, 2026

Leave a Comment