Advertisement

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की

By: Naveen Joshi

On: Monday, July 7, 2025 5:36 PM

Google News
Follow Us

जिलास्तरीय लंबित योजनाओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश

चमोली, (प्रदीप लाखेड़ा )जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सीधे आमजन से जुड़ी होती हैं, अतः इन योजनाओं के क्रियान्वयन को शीघ्र और प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का निस्तारण तेजी से करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान  तिवारी ने लोनिवि, वन विभाग और तहसील प्रशासन को आपसी समन्वय से भूमि संबंधी मामलों का समाधान करने को कहा। साथ ही उन्होंने ऐसी योजनाओं के लिए पुनः प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए जिनमें अतिरिक्त धन की आवश्यकता है।

अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है, और सभी अधिकारी इसके लिए उत्तरदायी हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment