---Advertisement---

वार्षिक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे स्वयंसेवियों के चेहरे

By: cradmin

On: Thursday, October 30, 2025 2:14 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा),राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा वार्षिक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को ए, बी एवं सी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि एवं जनपद चमोली के एनएसएस समन्वयक जगदीश टम्टा ने स्वयंसेवियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा की भावना के साथ व्यक्तित्व विकास का माध्यम बनती है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. एम.पी. नगवाल ने कहा कि महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयोजनों में प्रतिभाग कर संस्था का नाम रोशन किया है तथा नए स्वयंसेवियों के लिए प्रेरणा बने हैं। सम्मान समारोह के पश्चात वरिष्ठ स्वयंसेवियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्राची को मिस फेयरवेल तथा सोहन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इस अवसर पर सलाहकार डॉ. वंदना लोहनी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी.एस. नेगी, डॉ. प्रेमलता, डॉ. विधि ध्यानी, दिया कंडारी, जसवंत, प्रिया भंडारी, अंकिता मैंदोली, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment