---Advertisement---

उत्तराखंड देवभूमि का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई हर्षोल्लास से मनाया गया

By: prabhatchingari

On: Thursday, March 14, 2024 5:15 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

जनपद चमोली में उत्तराखंड देवभूमि का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई हर्षोल्लास से मनाया गया
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद चमोली में उत्तराखंड देवभूमि का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्व प्रथम क्षेत्र के आराध्य देव भूमियाल आदि मंदिरों में जाकर रंग बिरंगे फूल चढ़ाते हुऐ गांव व शहर की खुशहाली की कामना की जाती है। तत्पश्चात सभी नगरों व गांवों में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा घर मोहल्ले में जाकर देहरी पर रंग बिरंगे फूल चढ़ाते हुए फ़ूलदेई के गीत गाऐ गये। इसके एवज में गृहणियों द्वारा बच्चों को भेंट स्वरूप चावल, गुड़ आदि देकर लोक पर्व फूलदेई का त्योहार मनाये जाने पर उनकी हौसला-अफजाई करते हुऐ बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
अलकनंदा घाटी के पीपलकोटी, मायापुर, चमोली, नन्दप्रयाग, लंगासू, कर्णप्रयाग, नगरपालिका क्षेत्र गौचर, ग्रामीण क्षेत्र बमोथ, रानों, चट्टवापीपल, सूगी सहित पिंडर घाटी, गैरसैंण आदि स्थानों पर भी बच्चों द्वारा उत्तराखंड देवभूमि का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई को धूमधाम से मनाया गया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment