Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

राज्यपाल ने दिलाई मंत्रियों को शपथ, धामी की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

 

देहरादूनगुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

समारोह में भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी एवं सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

 

Related posts

वाइब्रेंट विलेज में आर्मी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन के समन्वय से किये जाए विकास कार्य

cradmin

पैकेजिंग में पर्यावरणीय चेतना की ओर बढ़ता कदम: BIS द्वारा ‘मानक मंथन’ का आयोजन

cradmin

नौ दिन प्रवाहित हुई देवी भागवत की ज्ञान-गंगा, हवन-भंडारे के साथ समापन

cradmin

शीतकालीन यात्रा: आस्था के पथ पर नया अध्याय…

cradmin

टपकेश्वर शोभायात्रा को लेकर यातायात प्लान जारी, 7 अगस्त को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

cradmin

फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के मिस टैलेंटेड राउंड में प्रतिभागियों ने दिखाया टैलेंट

cradmin

Leave a Comment