Prabhat Chingari
राजनीती

निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली का लगातार बढ़ रहा ग्राफ, निर्दलीय के सामने भाजपा कांग्रेस के छूटे पसीने*

*निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली का लगातार बढ़ रहा ग्राफ, निर्दलीय के सामने भाजपा कांग्रेस के छूटे पसीने*
चमोली (प्रदीप लखेड़ा)
बद्रीनाथ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में प्रचार अभियान ने तेजी पकड़ ली है। इसबार यहां मामला बड़ा रोचक हो गया है क्योंकि यहां पत्रकार नवल खाली की निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर इंट्री के बाद स्मीकारण बदल गए हैं। जहां भाजपा कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं वहीं नवल खाली यहां दुर्गम से दुर्गम इलाकों में जाकर जनमुद्दों को साथ लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। उर्गम घाटी के जगत नेगी का कहना है कि उन्होंने पहली बार देखा कि कोई निर्दलीय प्रत्याशी इतने दमखम के साथ जनमुद्दों के साथ चुनाव लड़ रहा है और डुमूक जैसे दूरस्थ इलाकों में पहुंच रहा है।
आपको बता दें कि नवल खाली को जोशीमठ, दशोली से लेकर पोखरी में भारी जन समर्थन मिलने से भाजपा कांग्रेस के पसीने छूटने लगे हैं। निजमुला घाटी झींझी के युवा जयवीर का कहना है कि हम सब युवाओं का समर्थन नई सोच के लिए है जिनके पास रोजगार स्वरोजगार का विजन है, जो समस्याओं को समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

Related posts

प्रेम सिंह चौहान बने प्रांतीय अध्यक्ष, सुनील पुंडीर संभालेंगे महामंत्री पद

cradmin

मातृ-शक्ति कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

prabhatchingari

नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़े

cradmin

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा सगर गांव में कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

लोजपा आर उत्तराखंड ने बंजारावाला में एक बैठक का आयोजन किया।

cradmin

धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई समाप्त,आए 14 प्रस्ताव

prabhatchingari

Leave a Comment