Advertisement

पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत काण्डा में प्रगतिशील किसान दंपति की मेहनत बनी प्रेरणा

By: Naveen Joshi

On: Thursday, June 25, 2026 2:48 PM

Google News
Follow Us


चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जनपद के पोखरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत काण्डा में प्रगतिशील किसान कमल रावत और उनकी पत्नी रेखा देवी सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। दोनों की मेहनत और समर्पण से खेतों में बैंगन, चेचिंडा, लौकी, मूली, शिमला मिर्च सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियों का सफल उत्पादन हो रहा है।
कृषक कमल रावत ने बताया कि पत्नी रेखा देवी के सहयोग से वे आधुनिक कृषि पद्धतियों और निरंतर परिश्रम के बल पर सब्जियों का उत्पादन बढ़ा रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य किसान और ग्रामीण भी खेती तथा स्वरोजगार की ओर प्रेरित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे अपने निजी संसाधनों से ही खेती कर रहे हैं। अब तक उन्हें किसी सरकारी योजना का प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिला है। उनका कहना है कि विभागों की ओर से केवल आश्वासन दिए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया है।
ग्राम पंचायत काण्डा में यह किसान दंपति कृषि और आत्मनिर्भरता का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने की प्रेरणा दे रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment