---Advertisement---

झाला गांव के युवाओं की पहल “थैंक यू नेचर” बन रही मिसाल, जिला प्रशासन से मिला सहयोग — ग्राम झाला बनेगा स्वच्छता का मॉडल गांव

By: Naveen Joshi

On: Saturday, October 11, 2025 5:12 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

उत्तरकाशी,  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम झाला में युवाओं द्वारा चलाया जा रहा “थैंक यू नेचर अभियान” अब जनमानस के बीच नजीर बनता जा रहा है। पंचायती राज विभाग और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में  गांव में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें जिला प्रशासन, पंचायत और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

 

अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी की देखरेख में कचरा गाड़ी और सफाई कर्मियों को गांव भेजा गया, वहीं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी अभियान में सहयोग किया। एकत्रित प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा गया।

 

ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने बताया कि “थैंक यू नेचर अभियान” का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा—

 

> “हमारा लक्ष्य केवल कचरा उठाना नहीं, बल्कि सोच बदलना है। जब गांव के लोग अपने परिवेश को धन्यवाद देंगे, तभी प्रकृति भी हमें आशीर्वाद देगी। यही थैंक यू नेचर अभियान का वास्तविक उद्देश्य है।”

रौतेला ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से ग्राम झाला को “मॉडल विलेज” के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए एक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इस अभियान में युवक मंगल दल झाला, स्थानीय होटल व्यवसायी, और ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए। वहीं, समय-समय पर DRS Recycling Organisation, Atulya Ganga और IDEAL जैसी संस्थाएं भी इस अभियान को सहयोग देती रही हैं। जिला प्रशासन के समर्थन से “थैंक यू नेचर अभियान” को नई ऊर्जा मिली है। अब लक्ष्य है कि आने वाले समय में ग्राम झाला को स्वच्छता का आदर्श मॉडल गांव बनाया जाए।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment