Advertisement

महिला से कुण्डल स्नेचिंग करने वाला शातिर गिरफ्तार, स्कूटी समेत माल बरामद

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, February 3, 2026 10:37 PM

Google News
Follow Us

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत महिला से कुण्डल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से महिला से छीने गए कुण्डल तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादिनी  गुड्डी देवी पत्नी  त्रिलोक सिंह, निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर दी गई कि दिनांक 01 फरवरी 2026 की प्रातः भट्टोवाला रोड, डिवाइन ग्लोबल स्कूल के पास एक अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति उनके कान के कुण्डल छीनकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 51/2026 धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली ऋषिकेश में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास तथा आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त रहे अभियुक्तों का सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02 फरवरी 2026 को मंसा देवी फाटक के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त आकाश पुत्र नरेश कुमार को घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यू0के0-14-टीए-3969 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से महिला से छीने गए कुण्डल बरामद किए गए।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने उक्त घटना को अंजाम दिया था।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment