*परिजनों से नाराज होकर मथुरा से चमोली पहुँची नाबालिग युवती को चमोली पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
दिनांक 10 मार्च 2024 को वादी द्वारा थाना फरह जिला मथुरा उत्तर प्रदेश में अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताएं घर से कहीं चले जाने व काफी ढूँढखोज के पश्चात न मिलने के संबंध में मु0अ0सं0-77/24 धारा-363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नाबालिग लड़की को आज दिनांक 12.03.24 को थाना गोविन्दघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पूछताछ में नाबालिग द्वारा बताया गया की वह घर से नाराज होकर आयी है तथा पहले ऋषिकेश से श्रीनगर व फिर श्रीनगर से गोविन्दघाट पहुँची।
थाना गोविन्दघाट पुलिस द्वारा तत्काल नाबालिग के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें थाने पर बुलाकर नाबालिग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग के बिना इस तरह बताएं चले जाने पर परिजन काफी परेशान थे। जिसके सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा ने चमोली पुलिस आभार व्यक्त किया।
नाबालिग युवती को चमोली पुलिस मथुरा से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द……
By: prabhatchingari
On: Tuesday, March 12, 2024 6:13 PM
---Advertisement---





